फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंतरराज्यीय गिरोह के चार चोर गिरफ्तार, पिकअप और भैंसें बरामद

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस की हिरासत में शातिर पशु चोर। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने पशु चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें, पिकअप गाड़ी और अवैध छुरा बरामद किया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों का मेरठ के विभिन्न थानों में लंबा आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार देर रात थाना कोतवाली देहात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मामन कला नहर के पुल के पास से पशु चोरी करने वाले चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेरठ जनपद के अलग-अलग गांवों के निवासी मो. हसनैन उर्फ कलुआ गांव अब्दुल्लापुर, भावनपुर, फिरोज खान उर्फ सदुआ, मोहम्मद मेहंदी और याकूब उर्फ चौली तीनों निवासी गांव खिरुआ जलालपुर, सरधना के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद भैंसों को उन्होंने 24 अक्टूबर 2025 की रात थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गंगेरुआ से चुराया था। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज था। मोहम्मद हसनैन उर्फ कलुआ, फिरोज खान उर्फ सदुआ और मोहम्मद मेहंदी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें