फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस के चार टॉपर छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित

विज्ञापन
26 जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने वाले डीपीएस के छात्र-छात्राएं प्रधानाचार्य के ? - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
डीपीएस के चार टॉपर छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चार टॉपर छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कर उनसे वार्ता करेंगे। देशभर से इसमें सीबीएसई के टॉपर छात्रों का चयन हुआ है। इस सूची में प्रथम स्थान पर डीपीएस के ये चारों छात्र हैं। 25 जनवरी को इन छात्रों को दिल्ली ले जाया जाएगा।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर वशिष्ठ ने बताया कि विद्यालय के चार टॉपर छात्रों को गणतंत्र दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में तुषार सिंह ने सीबीएसई में देश भर में प्रथम स्थान पाया है। पूर्व में उन्हें सीबीएसई और राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा साक्षी सिंह, अक्षिता तेवतिया द्वितीय और दिव्यांशी चौधरी तृतीय रहीं। देश के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस पर इन चारों छात्रों को सम्मानित करेंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि देश भर के टॉपर छात्रों की सूची सीबीएसई द्वारा तैयार की गई है। इस सूची में प्रथम स्थान पर विद्यालय के ये चारों छात्र शामिल हैं। पूरे देश से केवल 25 छात्रों को सम्मानित के लिए चयन किया गया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। डीपीएस सोसायटी के अध्यक्ष पदम भूषण वीके शुंगलू तथा चेयरमैन बीपी खंडेलवाल ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहते हैं चारों छात्र
दिल्ली पब्लिक स्कूल के जिन चार छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। वह आईएएस बनना चाहते हैं। सीबीएसई की वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट में तुषार सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा साक्षी सिंह और अक्षिता तेवतिया ने परीक्षा में 99.8 फीसदी और दिव्यांशी चौधरी ने 99.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इन चारों छात्रों का कहना है कि वह आईएएस बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें