गणतंत्र दिवस से पहले जिले में चार नए बिजलीघर शुरू हो जाएंगे। इन बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इनके शुरू होने से 40 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। पावर कारपोरेशन जहांगीराबाद , बालका, बांसुरी और फकाना में 33/11 केवीए बिजलीघर का निर्माण करा रहा है।
इनका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब टेस्टिंग का काम चल रहा है। इनको गणतंत्र दिवस से पहले शुरू कर दिया जाएगा। सभी बिजलीघरों का उद्घाटन आचार संहिता लगने से पहले ही किया जा चुका है। इनके शुरू होने से 40 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
एसई राजेश सिंह ने बताया कि चारों बिजलीघरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पावर कारपोरेशन अफसरों द्वारा कराई जा रही मीटरों की जांच में बड़ी संख्या में शंटिंग मीटर पकड़े जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि विभाग में तैनात प्राइवेट कर्मी मीटर शंट करते हैं। एक्सईएन राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।