फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 4.76 करोड़ से बनेंगे चार किसान कल्याण केंद्र, डेढ़ लाख किसानों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में चार किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों से किसान एक साथ उर्वरक, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्रों समेत सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। एक केंद्र को बनाने में 1.19 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। खुर्जा के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। अगौता, सिकंदराबाद और डिबाई में जमीन चिन्हित कर ली गई है, इन जगहों पर जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिले के करीब डेढ़ लाख से अधिक लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के किसानों को अभी तक उर्वरक, बीज, कीटनाशक आदि के लिए ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ती है। किसानों की समस्या को देखते हुए ही ब्लॉक स्तर पर किसान कल्याण केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में खुर्जा, सिकंदराबाद, डिबाई और अगौता ब्लॉक में यह केंद्र बनाए जाएंगे। इसके बाद शेष बचे 12 ब्लॉकों में भी केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
उप कृषि निदेशक बबलू कुमार और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन स्तर से तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्हें खाद, बीज जैसी सुविधाएं अब बगैर किसी भागदौड़ के एक जगह से हासिल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक केंद्र के निर्माण पर 1.19 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। किसान कल्याण केंद्र में सीड स्टोर, कृषि रक्षा इकाई के साथ तकनीकी जानकारी देने के लिए मीटिंग हाल का भी निर्माण होगा।
विज्ञापन


हो सकेगी मिट्टी की जांच
किसान कल्याण केंद्र पर किसानों को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि यंत्र मिलने के साथ केंद्र पर मिट्टी की जांच हो सकेगी। इसके अलावा जैविक व प्राकृतिक खेती, सब्जी व फल आदि की आधुनिक तरीके से की जाने वाली खेती के लिए भी केंद्र पर प्रशिक्षण मिल सकेगा। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी यहीं से मिल सकेगा। सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने की सुविधा भी इसी केंद्र से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें