फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे में चार की मौत

Wed, 27 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुखार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 30 घंटे में बुखार की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत एक युवक की मौत हो चुकी है। बुखार का नया केंद्र सिकंदराबाद क्षेत्र का गांव भुन्नातगा और पहासू क्षेत्र का गांव करौरा है। करौरा में बुखार से यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन


वहीं, जिलेपुर गांव निवासी एक युवक की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुखार से जनपद में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग दहशत में हैं तो अफसर सब कुछ सामान्य होने की बात कह रहे हैं।

जनपद में पिछले 30 घंटे में तीन बच्चों ने बुखार से दम तोड़ दिया। दो बच्चों की मौत सिकंदराबाद के गांव भुन्नातगा में हुई तो एक मौत पहासू के गांव करौरा में। करौरा में इस साल यह दूसरी मौत हुई है।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के गांव भुन्नातगा में रिया (6) पुत्री भोले और मनोज के नवजात पुत्र जय को एक सप्ताह से बुखार, उल्टी, दस्ती की शिकायत थी। परिजनों का आरोप था कि बच्चों को रबूपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला।

 इसके बाद बच्चों को बुलंदशहर निजी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा पहासू क्षेत्र के गांव करौरा में बुखार से एक और मौत हो गई। गांव निवासी मयंक  (4) पुत्र अनिल कुमार पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।

 मयंक ने बुखार के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, जिलेपुर गांव निवासी कल्लन (36) पुत्र हनीफ की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कई दिन से कल्लन को बुखार था। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

सोमवार को हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरविंद सैनी ने मौत की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें