खुर्जा के अगवाल फ्लाइओवर पर पलटे हुए कैंटर को हटाती क्रेन। स्रोत : जागरूक पाठक
खुर्जा। नगर के पाॅटरी सेंटर क्षेत्र में रविवार को तेज हवा के साथ आई बूंदाबांदी से चार विद्युत खंभे टूटकर मकानों पर गिर गए। जिससे मौके पर अफ़रातफ़री मच गई। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी मरम्मत कार्य करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के पाॅटरी सेंटर से बुर्ज उस्मान चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदे नाले के किनारे विद्युत खंभे लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर जब हल्की बारिश के साथ तेज हवा चली, तो जर्जर हो चुके चार खंभे नीचे से उखड़ गए और मकानों पर जा गिरे। उस समय लाइनों में करंट दौड़ रहा था, जिससे मोहल्ले में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे काफी समय से जर्जर थे, जिसकी शिकायत पूर्व में भी की जा चुकी है। हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। सूचना पर आए ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।