फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चकमा देकर वृद्धा से सोने की चार चूड़ियां ठगीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बाजार में खरीदारी करने आई एक वृद्धा को चकमा देकर दो आरोपियों ने सोने की चूड़ियां ठग लीं। वृद्धा का आरोप है कि दो युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर वारदात की और भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर गांव नैथला निवासी राजरानी गुप्ता ने बताया कि तीन मई को वह बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थीं। आरोप है कि दोपहर बाद करीब चार बजे अंसारी रोड से वह अपने गांव नैथला लौट रही थीं। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे और उन्हें रोककर सम्मोहित कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे सोने की चार चूड़ी लीं और भाग गए।
काफी दूर चलने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी जा चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें