फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 नगरों को अब 20 घंटे मिलेगी सप्लाई

Wed, 25 Nov 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी कम करने का फायदा उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। जिन नगरीय क्षेत्रों की बिजली चोरी कम होती जा रही है, वहां आपूर्ति का समय बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद के चार नगरीय क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में दो घंटे का समय बढ़ा दिया गया है। इससे इन नगरों के करीब पांच लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।


ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल के निर्देश परव्यापक स्तर पर बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई और जहांगीराबाद में बिजली चोरी 15 फीसदी से नीचे पहुंची  जबकि शिकारपुर, गुलावठी और अनूपशहर में बिजली चोरी का प्रतिशत इसके आसपास पहुंच गई।
विज्ञापन


ऐसे में सिकंदराबाद, स्याना, डिबाई और जहांगीराबाद को पहले ही 18 घंटे आपूर्ति कर दी गई थी। अब इन चारों नगरों की बिजली चोरी 10 फीसदी से नीचे पहुंच गई है, जिसके बाद यहां की आपूर्ति दो घंटे अतिरिक्त करके 20 घंटे कर दी गई है।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बढ़ने का लाभ स्याना, डिबाई, सिकंदराबाद और जहांगीराबाद के पांच लाख से ज्यादा लोगों को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें