खुर्जा देहात पुलिस की गिरफ्त में ठगी करने वाले आरोपी। संवाद
खुर्जा देहात। थाना पुलिस ने फर्जी फोन-पे एप बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक साल में अलग-अलग दुकानों से लाखों रुपये का सामान ठगा। जिसको पुलिस ने बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि मंगलवार को अगौरा निवासी फारूक खां ने शिकायत दी थी कि कार सवार चार लोगों ने उनसे करीब 14,500 रुपये की बैटरी खरीदी और फर्जी फोन-पे भुगतान दिखाकर भाग गए। खाते की जांच करने पर उनको ठगी का एहसास हुआ। इसी के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच की।
इसमें कार्रवाई करते हुए राजू चौहान निवासी ग्वारौली थाना अरनिया, करण निवासी बौरोली थाना खुर्जा नगर, योगेश तोमर निवासी ग्वारोली थाना अरनिया और सन्नी राघव निवासी भोजगढ़ी थाना अरनिया को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने फर्जी एप बनाया। इसका स्क्रीनशॉट निकल जाता है।
उसके माध्यम से करीब एक साल में 2.5 लाख रुपये का सामान ठग लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, ठगी की गई बैटरी, कपड़े, जिम प्रोटीन पाउडर के पांच डिब्बे, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री वाले चार मोबाइल फोन और 2,800 रुपये नकद बरामद किए हैं।