विकास भवन के सभागार में नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र प्रदान करते अतिथि व अ
बुलंदशहर। विकास भवन के सभागार में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चार आंगनबाड़ी केंद्रों लोकार्पण हुआ। साथ ही 285 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए। इसके अलावा विभिन्न गांवों में नियुक्त की गई 47 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 427 सहायिकाओं को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
जिला बाल एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम श्रुति, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मी राज सिंह, विधायक स्याना देवेंद्र सिंह लोधी, सीडीओ निशा ग्रेवाल, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीप्ति मित्तल आदि शामिल रहे। इन सभी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को हर हाल में पहुंचना चाहिए।
उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर मिशन शक्ति और पोषण अभियान को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी प्रदान की गई ताकि बच्चों के पोषण स्तर की सटीक निगरानी की जा सके। इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।