फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली बिल राहत योजना में धनराशि जमा करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई। ऊर्जा निगम की बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद बिल जमा करने का अंतिम दिन आज है। जिले में बिजली बिल राहत योजना के तहत 25,724 उपभोक्ताओं पर 36.06 करोड़ रुपये का बिल बकाया चल रहा है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अफसरों ने राहत पाने के लिए उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करने की अपील की है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। 31 मार्च को बिल जमा न करने पर उपभोक्ताओं को दंड और ब्याज में कोई राहत नहीं मिलेगी। साथ ही बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। डिबाई एक्सईएन राहुल रत्न लोधी ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण कराया है। वह अपना बिल 31 मार्च को समय से जमा कर दें। उपभोक्ता को बिल जमा करने में या अन्य कोई समस्या हो तो वह उनसे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें