पहासू। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार से मारपीट और किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तमंचा, तलवार व अन्य हथियार बरामद किए गए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को कुछ लोगों ने किशोरी से छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध करने पर पीड़ित परिवार से मारपीट की थी और तमंचा व तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी के चलते नगला फतिहाबाद वाले रास्ते से मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें बीके, बजरंगी उर्फ अशोक, विमल, सुमित उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया।