फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अनूपशहर मार्ग किया जाम

Fri, 06 Feb 2026 02:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बुढ़ासी गांव में पूर्व प्रधान की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने अलीगढ़-डिबाई-अनूपशहर मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही शिकारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और सीओ खुर्जा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया, लेकिन फिलहाल कई थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। विधायक ने मृतक के परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद का भी भरोसा दिलाया। अधिकारियों और विधायक ने मिलकर ग्रामीणों को शांत कराया और घर भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें