फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वन दरोगा पर दस हजार की रिश्वत लेने का आरोप, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने वन दरोगा पर डरा-धमका कर दस हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पीड़ित का ऑडियो और वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक अपना नाम चोला क्षेत्र के गांव बिरौंडी ताजपुर निवासी खालिद बता रहा है। बकौल युवक, चोला पुलिस के कहने पर उसने थाने के बाहर खड़े पेड़ों की छटाई की थी। जब उसने काटी गई लकड़ियों को ट्राली में भर लिया तो इसी दौरान वन दरोगा वहां पहुंचे और लकड़ी काटे जाने के बारे में पूछने लगे।
उसने वन दरोगा को बताया कि पुलिस के कहने पर उसने पेड़ों की छटाई की। जिसके बाद वन दरोगा ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरी लकड़ियों का वीडियो बनाया और उसे कौंदू मोड़ की ओर ले गए। वहां वन दरोगा ने उससे 20 हजार रुपये मांगे। उन्होंने वन दरोगा को दस हजार रुपये दिए। जिसके बाद वन दरोगा ने उसे लकड़ियों को ले जाने दिया। साथ ही कहा कि रास्ते में किसी के रोकने व पूछने पर उनसे बात करा देना। वह वन कर्मियों की गारंटी ले रहे हैं, पुलिसकर्मियों की नहीं। पुलिस अधिकारी मामले की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें