फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांव इब्राहिम मौजपुर में वन विभाग विकसित करेगा नगर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। वन विभाग ने लोगों के लिए सुबह, शाम टहलने और पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर 10 एकड़ की भूमि पर नगर वन विकसित करने की पहल की है। खुर्जा क्षेत्र के गांव इब्राहिम मौजपुर में बनने वाले इस नगर वन का प्रस्ताव बनाकर डीएफओ ने मुख्यालय भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है इस प्रस्ताव पर जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र में इस तरह का कोई पार्क या पिकनिक स्पॉट नहीं है। वन विभाग की पहल से तैयार होने वाला नगर वन लोगों के लिए स्वच्छ हवा, और ऑक्सीजन का स्थान होगा। जहां पर तरह-तरह के सैकड़ों पेड़ लगाए जाएंगे। साथ ही वहां पर पैदल ट्रैक बनाए जाएंगे, ताकि लोग वहां पर आकर खुले में स्वच्छ हवा, ऑक्सीजन प्राप्त कर सकें और कुछ समय प्रकृति के साथ बिता सकें। साथ ही नगर वन में साइकिलिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ ही सैर सपाटे के साथ जलपान समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी मिलेगी। मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। इसमें कई तरह की वाटिकाएं बनाई जाएंगी। इसमें एक ओर नवग्रह वाटिका और दूसरी ओर हर्बल गार्डन होगा। इनमें लगे पेड़ों के रंग-बिरंगे फूलों पर मंडराती तितलियां भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन

डीएफओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी बढ़ती जा रही है। इस कारण कृषि भूमि व जंगल कम होते जा रहे हैं। इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। साथ ही जैव विविधता का खतरा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शहरी क्षेत्र में खाली पड़ी वन भूमि व अन्य भूमि पर हरित क्षेत्र विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते विभाग की ओर से खुर्जा क्षेत्र के गांव इब्राहिम मौजपुर में नगर वन विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को मुख्यालय मंजूरी के लिए भी भेज दिया है। इस पर स्वीकृति मिलते ही नगर वन विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें