आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शराब बंदी के लिए नगर की महिलाओं और छात्राओं ने रैली निकाली। रइसके बाद कोतवाली परिसर में पहुंच कर महिलाओं और छात्राओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंगलवार करीब 8.30 बजे आर्य कन्या पाठशाला, भारत विकास परिषद इंटर कॉलेज, रमामूर्ति हरस्वरूप बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद आदि स्कूलों की छात्राएं, महिलाएं पदम सिंह गेट पर एकत्रित हुए। जहां से रैली निकालते हुए सभी लोग कोतवाली पहुंचे। जहां पर आर्य प्रतिनिधि सभा के बरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ धीरज सिंह ने संबोधित किया।
रैली का नेतृत्व डॉ घनश्याम दास सक्सेना, मंत्री रामस्वरूप आर्य ने किया। नरेन्द्र पाल बाधवा, रमेशपाल सिंह, अमरपाल शर्मा, संजय वर्मा, किशोर सिंह, धर्मेन्द्र राघव, रामअवतार, अनुज बंसल, शलभ बंसल, दुष्यंत कुमार सिंह, मंजूरानी आदि रहे।
शराब बंदी को लेकर आर्य समाज ने छेड़ा अभियानःबुलंदशहर में आर्य समाज ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शराबबंदी की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज, शैलेंद्र जौहरी, संजय वर्मा, बनारसीदास और विजय सिंह आदि शामिल रहे।
स्याना में 478 मेधावी हुए सम्मानित
स्याना (ब्यूरो)। स्याना में अखिल भारतीय लोधी राजपूत विकास संगठन के तत्वाधान में आयोजित पंचम प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेेत्र के 478 मेधावी स्टूडेंटसों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को एकेडमी निदेशक राधिका पटेल, राजनीतिक पेंशन विभाग के प्रदेश सलाहकार व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. राजीव सिंह लोधी, भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सदस्य डॉ. अनिता लोधी राजपूत, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र लोधी एडवोकेट, महेश लोधी विराट, श्योराज सिंह लोधी आदि लोगों ने संबोधित करते हुए बुनियादी शिक्षा पर बल दिया व राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को शिक्षित बनने की प्रेरणा दी।
सोमवीर सिंह लोधी की अध्यक्षता व हरवेंद्र सिंह संचालन में हुए समारोह में राधेलाल कैलाशी, डालचंद लोधी, प्रभा लोधी, ओमप्रकाश लोधी, श्योनाथ सिंह, कपिल कुमार, प्रमोद लोधी, डॉ. गजेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।