फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना लाइसेंस चल रही कचरी की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
गुलावठी क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध कचरी बनाने की फैक्टरी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस संचालित हो रही अवैध कचरी फैक्टरी को पकड़ लिया। यह कचरी बराल क्षेत्र में तैयार की जा रही थी लेकिन इसे नेपाल, असम, इंदौर और ओडिशा समेत देश-विदेश के विभिन्न राज्यों के नाम से लिखे पाउचों में पैक कर बेचा जा रहा था।
विज्ञापन

उपायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, विनीत कुमार ने बताया कि विभाग को बुलंदशहर के बराल क्षेत्र के बाहर इसापुर गांव के पास अवैध रूप से कचरी फैक्टरी चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल टीम के साथ मौके पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि फैक्टरी बिना किसी खाद्य लाइसेंस के चल रही थी। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि फैक्टरी में तैयार की गई कचरी को स्थानीय बाजार में नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों और यहां तक कि नेपाल के पते लिखे पाउचों में पैक किया जा रहा था, ताकि इसकी नकली ब्रांडिंग की जा सके। यह स्पष्ट रूप से उपभोक्ताओं को धोखा देने का मामला है।
फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों से जब लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके से कचरी निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के पांच नमूने जब्त किए हैं। इन नमूनों में तैयार कचरी, उपयोग किया जा रहा मसाला, और निर्माण में इस्तेमाल हो रहे टूटा चावल तथा टूटी मक्का शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद फैक्टरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई त्योहारों के मद्देनजर शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के विशेष अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें