फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बढ़े पेटदर्द, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज

विज्ञापन
दौलतपुरकलां पीएचसी पर मरीजों को परामर्श देते सीएचओ। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहमदगढ़/नरसेना। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। इन दिनों लोग पेटदर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं। रविवार को जिले के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों ने परामर्श लिया। इनमें से ज्यादातर मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन


अहमदगढ़ पीएचसी पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा मरीजों को परामर्श देते मिले। मरीज रामपाल ने बताया कि बुखार होने पर दिखाने आया हूं। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने बताया कि मेले में 29 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें बुखार के 10, खांसी के सात, त्वचा रोग के चार व आठ बीमारी के मरीज शामिल रहे। इन सभी में 15 पुरुष, 10 महिलाएं व चार बच्चे शामिल रहे। नरसेना के दौलतपुर कलां पीएचसी पर सीएचओ भरत कुमार मरीजों को परामर्श देते मिले।
मरीज कामिनी ने बताया कि पेटदर्द व खांसी होने पर जांच करा परामर्श लिया है। नगर के सरायधारी, शास्त्रीनगर, गिरधारी नगर, देवीपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन


सभी 71 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। आरोग्य मेले में पेटदर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम समेत अन्य बीमारियों के मरीजों ने परामर्श, जरूरी दवाएं एवं जांच की सुविधा का लाभ लिया। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें