फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गहना-आयुष अस्पताल मार्ग की 80 लाख से सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। अनूपशहर स्टेट हाईवे से जुड़े गांव गहना से आयुष अस्पताल होते हुए जहांगीराबाद मार्ग तक जाने वाली जर्जर सड़क अब जल्द ही चकाचक नजर आएगी। क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने बताया कि लंबे समय से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका था, जिसके कारण आयुष अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा की याचिका समिति में प्रमुखता से उठाया था। इस पर शासन ने सड़क निर्माण के लिए 80.3 लाख रुपये के बजट को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत कुल 1.1 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसमें 1100 मीटर हिस्से पर कोलतार की सड़क बनाई जाएगी, जबकि जलभराव वाले हिस्से में 100 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा।शासन से बजट आवंटित होने के बाद लोक निर्माण विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें