आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में परीक्षा देकर लौटते छात्र-छात्रा। संवाद
बुलंदशहर। जिले के 14 केंद्रों पर प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन परीक्षा में करीब पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। केंद्रों पर परीक्षार्थी को बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया गया। साथ ही परीक्षा पर सीसीटीवी से गिनरानी रखी गई। परीक्षाएं आगे भी जारी रहेंगी।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से पहले दिन सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलने वाली पाली में बीबीए व बीसीए समेत कई प्रोफेशनल काेर्स की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी दोपहर दो से पांच बजे तक वाली पाली में बीए-एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों का पेपर हुआ। बताया कि केंद्रों पर इस बार फोटोयुक्त प्रपत्र पर ही परीक्षार्थियों की हाजिरी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीकॉम, बीटेक, एमबीए, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक, बीएससी इन नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग समेत अन्य प्रोफेशनल के सेमेस्टर एवं वार्षिक कोर्सों की परीक्षाएं हो रही हैं।