फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो परिचय शिकारपुर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करती महिलाएं
विज्ञापन
शिकारपुर। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने की दिशा में काम कर रही है। उसी के तहत उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए हैं, उनके बिजली का बिल अधिक आ रहा है। कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल बंद कर पुराने मीटर लगाए जाएं। किसान सभा के क्षेत्रीय सचिव जयभगवान शर्मा ने कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। सात घंटे आपूर्ति मिलने से गर्मी में खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। साथ ही ओवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एक जून को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता रवि आनंद को स्मार्ट मीटर हटाने, बिजली का निजीकरण रोकने, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने, किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने व गांवों में हाईटेंशन लाइनों के स्थान पर एबीसी केबिल के साथ एलटी लाइन लगाने आदि मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुजीब, वीरपाल सिंह, समीना, मुन्नी देवी, शमा परवीन, आरती, कमलेश देवी, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें