फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आंधी से आम की फसल को भी हुआ पांच फीसदी नुकसान

विज्ञापन
ऊंचागांव क्षेत्र में आंधी से गिरे एक बाग में आम। - फोटो : bulandshahar news
विज्ञापन
बुलंदशहर। लगातार बदल रही मौसम की रंगत के बीच बुधवार रात तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। पूरी रात तेज हवा चलती रही। इससे आम की फसल को करीब पांच फीसदी नुकसान हुआ है। इससे बागान किसान चिंतित हैं। किसानों के अनुसार पहले भी दो बार आई आंधी और उससे पहले लगे रोग से नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

बागान किसान महेंद्र सिंह, सतवीर और रामकुमार का कहना है कि इस बार आम पर अच्छा बौर आया तो लगा कि पिछले सालों में कोरोना के चलते हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी। लेकिन अचानक तापमान बढ़ने से बौर खराब हो गया। इसके बाद कई तरह के रोग भी लग गए। इससे किसी तरह से निजात मिली तो पिछले दिनों आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ। अब एक बार फिर से बुधवार की रात आई आंधी से भी पांच फीसदी नुकसान हो चुका है। जो अब तक करीब 20 फीसदी तक पहुंच गया है। यदि आगे भी इसी तरह आंधी आई तो और नुकसान की संभावना है और इसे झेल पाना मुश्किल हो जाएगा। जिले में 14 हजार हेक्टेयर में आम के बाग हैं। स्याना क्षेत्र को आम के लिए फल पट्टी के नाम से जाना जाता है। यहां का आम देश और विदेश में काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें