फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में तेज रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल, महिला को किया गया रेफर

Fri, 28 Aug 2026 10:36 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज़ एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में नेशनल हाईवे-34 पर खेतलपुर भासोली कट के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
बुलंदशहर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा नेशनल हाईवे-34 पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भासोली के कट पर हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मदन निवासी दादरी अपनी मां के साथ मामा के यहां जा रहे थे। वहीं, राजेश अपनी पत्नी पुष्पा और बेटी के साथ बाइक से दिल्ली से पहासू जा रहे थे। खेतलपुर भासोली कट के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पांचों लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बताया गया कि राजेश की पत्नी पुष्पा को गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें