फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच पंचायतों को मुख्यमंत्री पुरस्कार, 32 लाख रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया। जहांगीराबाद, सिकंदराबाद, दानपुर और खुर्जा की इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के रूप में 32 लाख रुपये मिले हैं। जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत आजनी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये का इनाम दिया गया। पुरस्कार की धनराशि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में विकास, सफाई व स्वच्छता सहित अन्य सभी प्रकार के समाज से जुड़े कार्यों को शत-प्रतिशत कराने के लिए मुख्यमंत्री के स्तर से पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए वर्ष 2022-23 में 40 से अधिक पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तरीय कमेटी की जांच के बाद पांच पंचायतों को शासन स्तर पर पुरस्कार के लिए भेजा गया था। जहां से जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत आजनी को प्रथम पुरस्कार में 11 लाख, सिकंदराबाद की ग्राम पंचायत भटपुरा को द्वितीय पुरस्कार में नौ लाख, जहांगीराबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत परवाना महमूदपुर को तृतीय पुरस्कार में छह लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत को चौथे पुरस्कार में चार लाख और खुर्जा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भाईपुरा को पांचवें पुरस्कार में दो लाख रुपये दिए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. प्रीतम सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की पांच पंचायतों को पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में पंचायतों को कुल 32 लाख रुपये मिले हैं। पुरस्कार की धनराशि से गांवों में जरूरी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें