फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंके गए एक्सपायर पशु आहार खाने से गायों की मौत, हंगामा

Fri, 25 Mar 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जहांगीराबाद
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी में सड़क किनारे फेंके गए एक्सपायर पशु आहार को खाकर 12 गायों की मौत हो गई। सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पालिका के सहयोग से गायों को खुदाई कराकर जमीन में दबवा दिया है। वही, पशु विभाग की टीम ने गायों का बिसरा जांच के लिए भेजा है।  विहिप ने चेताया है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो शनिवार से जनआंदोलन करेंगे।

बृहस्पतिवार अलसुबह नई सब्जी मंडी के पास कुछ गायें मृत दिखाई दीं। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। विहिप, भाजपा व शिवसेना के सदस्यों ने दोषियों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया। विहिप जिलाध्यक्ष उपेंद्र राघव, वीरपाल शर्मा व जिला मंत्री औंकार सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक कार्यकर्ता अमित शर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पालिका के सहयोग से 12 गायों के शवों को गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। प्रर्दशन करने वालों में बजरंग दल के विभाग संयोजक योगेश राज, शिवसेना के नगर प्रमुख तेजवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि किशनपाल सिंह, लालाराम सैनी, ईश्वर सिंह, रौहताश नंबरदार व रामपाल लोधी आदि प्रमुख थे।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पशु अाहार कारोबारी ने पुराना पशु आहार सड़क पर फेंकवा था। इसी आहार को खाने से गायों की मौत हुई है। प्रभात कुमार वर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें