फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच नए कोल्ड स्टोर बनेंगे, मिलेगी सात करोड़ की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में पांच नए कोल्ड स्टोर बनेंगे। इनके निर्माण के लिए शासन की ओर से सात करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इनके बनने और संचालन के बाद जिले में कोल्ड स्टोर की संख्या 50 हो जाएगी। इसके साथ ही आलू व सब्जी आदि के भंडारण की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि अभी तक जिले में 45 कोल्ड स्टोर संचालित हैं। इनमें दो-दो लाख मीट्रिक टन से अधिक आलू और सब्जी आदि भंडारण करने की क्षमता है। शासन की ओर से लगातार कोल्ड स्टोर की संख्या बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि भंडारण की कमी न रहे। कोल्ड स्टोरेज पर राष्ट्रीय हाॅर्टिकल्चर मिशन योजना के तहत 250 लेकर अधिकतम 5000 मीट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज बनाने पर सरकार अनुदान देती है।
इसके तहत कोल्ड स्टोरेज बनाने वाले कृषक समूह को 35 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान है। एक कोल्ड स्टोर के निर्माण पर करीब चार करोड़ का खर्च आता है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले के पांच कृषक समूहों ने नए कोल्ड स्टोर बनाने के लिए आवेदन किया है। इनके आवेदन को स्वीकृति मिल गई है। इन सभी को सरकार की ओर से सात करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी। प्रत्येक कोल्ड स्टोर के लिए 1.40 करोड़ रुपये की राशि सरकार से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें