फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच लाख कॉपियां और ओएमआर शीट पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षा के लिए जिले में कॉपियां और ओएमआर शीट आ गई हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर पांच लाख से अधिक कॉपियां और ओएमआर शीट राजकीय इंटर कॉलेज के भंडार कक्ष में रखवा दी गई हैं। फिलहाल केंद्रवार सूची तैयार करवाई जा रही है, जल्द ही केंद्रों पर कॉपियां व ओएमआर शीट भिजवाई जाएंगी।
विज्ञापन

110 केंद्रों पर 24 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। विद्यालयों में 8 फरवरी तक प्रैक्टिकल संपन्न हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर कक्ष निरीक्षक के अलावा सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। भंडार कक्ष से कॉपियों और ओएमआर शीट को केंद्रों पर भिजवाया जाएगा। इसका पूरा रिकॉर्ड तैयार कराया जा रहा है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को समय से प्रैक्टिकल की प्रक्रिया पूरी करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें