खुर्जा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में खुर्जा तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर जिलाधिकारी श्रुति शर्मा ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों को बधाई दी। एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि जनवरी 2025 में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के अलावा पूर्व में आई शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया गया। जनवरी में कुल 133 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें लेखपाल, नायब तहसीलदार, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही। जिस वजह से रैंकिंग में खुर्जा तहसील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह नवंबर 2024 की रैंकिंग में भी खुर्जा तहसील अव्वल रही थी। इसके अलावा दिसंबर 2024 माह में खुर्जा तहसील ने राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश की 350 तहसीलों में 64वां स्थान प्राप्त किया था।