फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला महिला अस्पताल में बनेगा पांच बेड का कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला महिला अस्पताल में पांच बेड का कोविड वार्ड बनाया जाएगा। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की की प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए संक्रमित गर्भवती महिलाओं को अलग इलाज देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इससे स्टाफ और अन्य गर्भवती महिलाएं बच सकें, इसके लिए पैथोलॉजी लैब के पास पांच बेड का कोविड वार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए कमरे का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही कोविड वार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद जांच में यदि कोई गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आती है तो संबंधित को कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें