फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सीडीएस और एनडीए की तैयारी के लिए क्लास शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सीडीएस और एनडीए की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में क्लास शुरू की गई। इसकी शुरूआत मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने की। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि इस क्लास के लिए 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए एक पुस्तकालय का भी संचालन किया गया है। अब इस क्लास में चयनित अभ्यर्थी सीडीएस और एनडीए की तैयारी कर सकेंगे। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें