फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध असलहा और नशीले पदार्थों के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से पांच युवकों को अवैध असलहों और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, चाकू, नशे की गोलियां और गांजे की पुड़िया बरामद की हैं। सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दाैरान सूचना मिली कि कब्रिस्तान की टूटी दीवार के पास खड़े युवक के पास अवैध असलाह है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसकी शिनाख्त कादिर निवासी पुराना होलिका मेला, रिसालदारान, सिकंदराबाद के रूप में हुई। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। वहीं, लल्ला बाबू चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस को सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम से लोधी कॉलोनी की ओर आ रहे युवक के पास अवैध असलहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिसकी शिनाख्त आसकीन निवासी मोहल्ला गद्दीवाड़ा, रिसालदारान सिकंदराबाद के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने पुरानी जेल खंडहर के सामने से फरहान निवासी चौधरीयान बुलंदशहर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पॉलीथिन में पुलिस ने 402 गांजे की पुड़िया बरामद की हैं। नगर कोतवाली पुलिस मोहल्ला कसाईबाड़ा में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस ने एक युवक को आते देखा, पुलिस को देखकर युवक वापस तेजी से चलने लगा। शक होने पर तलाशी ली, तो उसके पास चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी शिनाख्त अब्दुल्ला निवासी निकट आजमतारा मस्जिद, मोहल्ला रुकनसराय बुलंदशहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

बूरा बाजार से धमेड़ा अड्डा की ओर गश्त करते समय पुलिस ने एक युवक को आते देखा, पुलिस को देखकर युवक डर गया। शक होने पर पुलिस ने काली नदी के बंध, अग्रसेन पार्क के पास से युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम तकी उर्फ चेंटा पुत्र यासीन निवासी मनिहारों वाला कुंआ, मोहल्ला मिर्दगान, बुलंदशहर बताया। तलाशी में उसके पास से नशे की 240 गोलियां मिलीं। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें