फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिसंबर से निजी सेंटर पर होगी फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चोला-चौकी रोड पर निजी फिटनेस सेंटर लगभग तैयार हो गया है। इसका पिछले दिनों लखनऊ की ऑडिट टीम निरीक्षण कर चुकी है। दिसंबर माह से निजी केंद्र पर सेंसर युक्त मशीन से वाहन की फिटनेस की जाएगी। इसके लिए केंद्र पर 360 डिग्री का कैमरा लगा है। सही होने पर परिवहन विभाग के अधिकारी अप्रूवल करेंगे। इसके बाद संबंधित वाहन का प्रमाण पत्र जारी होगा।
विज्ञापन

जिले में अभी तक विभागीय अफसर वाहन की जांच कर फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करते हैं। एक वर्ष पूर्व शासन ने निजी सेंटर पर मशीनों से वाहनों की फिटनेस कराने के लिए सेंटर खोलने के निर्देश दिए। अब चोला चौकी रोड पर नैथला गांव के निकट निजी फिटनेस सेंटर बनने से लोगों को एआरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। फिटनेस सेंटर में ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है। जहां सेंसर युक्त मशीनों से वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। यदि वाहन में कोई कमी होती है तो मशीन ऑटोमैटिक फिटनेस को निरस्त कर देगी। इसके बाद वाहन स्वामी द्वारा कमी को पूरा करने पर फिर से स्लॉट बुक करना होगा। इसके बाद फिर से जांच की जाएगी। जांच के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी अप्रूवल करेंगे। इसके बाद फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
दिसंबर माह से वाहनों की फिटनेस चोला चौकी रोड पर बने सेंटर पर होगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। केंद्र भी तैयार हो गया है। लखनऊ की टीम निरीक्षण कर चुकी है। - सतीश कुमार, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें