फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 70 से अधिक आयु के लोगों के बनने लगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 70 से अधिक आयु वाले वृद्धाें के प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। 70 वर्ष आयु पूरी कर चुके बुजुर्ग सरकारी चिकित्सालय या जनसेवा केंद्र में अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन




जिले में 70 वर्ष आयु के करीब दो लाख बुजुर्ग हैं। एक माह पूर्व केंद्र सरकार ने इन्हें आयुष्मान योजना में शामिल किए जाने की बात कही। लेकिन जिले में कोई निर्देश न होने के कारण अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे थे। दिवाली त्योहार संपन्न होने पर बुजुर्गों को आयुष्मान योजना से जोड़ दिया गया। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि आयुष्मान योजना का अभी तक 70 आयु के लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब सरकार ने इनकों भी योजना से जोड़ने की पहल की है।

70 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की पात्रता की जरूरत नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र में 70 आयु पूरी होने वाले बुजुर्ग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिससे जरूरत पड़ने पर अपना इलाज करवा सकें। आयुष्मान कार्ड जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें