फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार विधानसभा पहुंचेंगे चार माननीय

Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
शशि कुमार श्रीवास्तव, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद से लखनऊ तक का सफर चार माननीय पहली बार तय करेंगे। चुनावी दंगल में कूदे यह नेता पहली बार विधानसभा में पहुंचेंगे, जबकि तीन नेता पहले भी विधानसभा पहुंच चुके हैं। डिबाई, स्याना, खुर्जा और अनूपशहर के पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े और जीत का परचम फहराया।

जनपद की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया है। इनमें चार सीटों पर जीते प्रत्याशी ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोंकी और सीधे लखनऊ पहुंच गए। डिबाई से अनिता लोधी राजपूत का टिकट सबसे अंत में तय हुआ और उन्हें सबसे पहले जीत दर्ज हुई।
विज्ञापन


अनिता लोधी ने पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत लिया। इसके अलावा स्याना विधानसभा से देवेन्द्र लोधी भी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। उन्हें भी मतदाताओं ने निराश नहीं किया और प्रचंड वोटों से जिताकर विधानसभा पहुंचा   दिया।

इसके अलावा अनूपशहर से जीते संजय शर्मा भी पहली बार विधानसभा पहुंच रहे हैं। हालांकि हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में उन्हें सपा के नरेन्द्र भाटी से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
 वहीं खुर्जा से जीते बिजेंद्र खटीक भी पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा बुलंदशहर से जीते वीरेंद्र सिंह सिरोही और शिकारपुर से जीते अनिल शर्मा तीसरी बार विधानसभा पहुंचेंगे। वीरेंद्र सिंह सिरोही इससे पहले 1996 के विधानसभा चुनाव में अगौता विधानसभा से और 2007 के विधानसभा चुनाव में भी अगौता से जीत हासिल की थी।

शिकारपुर से जीते अनिल शर्मा दो बार खुर्जा से बसपा के टिकट पर विधानसभा पहुंच चुके हैं। वह 2002 और 2007 में लगातार दो बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2012 में वह शिकारपुर सीट पर सपा के मुकेश पंडित से हारे थे।

इसके अलावा सिकंदराबाद से जीतीं विमला सोलंकी लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंच रही हैं। पिछला चुनाव उन्होंने बसपा प्रत्याशी को मामूली अंतर से हराया था।

दो महिलाएं करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
आजादी के बाद यह पहला ऐसा मौका है, जब एक साथ दो महिलाएं विधानसभा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। शनिवार को आए विधानसभा चुनाव परिणाम में शहर की दो महिलाओं ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। आजादी के बाद 1985 में डिबाई विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से हितेश कुमारी विधायक बनी थी।
विज्ञापन


इसके बाद 2012 में सिकंदराबाद विधानसभा में भाजपा से विमला सोलंकी विधायक बनी थी। वहीं 2017 विधानसभा चुनाव में पहली बार एक साथ जिले की दो महिलाओं ने विजयश्री का परचम लहराया है। इसमें डिबाई विधानसभा चुनाव से अनीता राजपूत और सिकंदराबाद विधानसभा से विमला सोलंकी लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंची हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें