फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोया चाप को बदनाम करने वालों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद के प्रसिद्ध व्यंजन सोया चाप में मिलावट और गंदगी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने कहा कि सोया चाप में मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ''''एक जिला एक व्यंजन'''' योजना के तहत गाजियाबाद से सोया चाप को चुना गया है। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले की कई सोया चाप फैक्टरियों पर छापेमारी की थी। जांच में इन फैक्टरियों में सोया चाप में अधिक मात्रा में मैदा मिलाने और साफ-सफाई के मानकों का पालन न करने के मामले सामने आए थे। विभाग ने तत्काल प्रभाव से इन फैक्टरियों को बंद कराने की कार्रवाई की थी।
खाद्य विभाग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कई फैक्टरियों में बनने वाले सोया चाप में सिर्फ 10 फीसदी तक ही सोया पाया गया। छापेमारी के दौरान फैक्टरियों से बहुत ही कम मात्रा में सोया बरामद हुआ। विभाग ने सभी जगहों से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र मांदड़ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह कर गलत व्यंजन परोसने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में संचालित इस प्रकार की सभी फैक्टरियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


नकली दवाओं की भी होगी जांच

बैठक में डीएम ने हाल में उत्तराखंड में पकड़ी गई नकली दवा फैक्टरी का भी जिक्र किया। गाजियाबाद से जुड़े इस मामले में वहां से भारी मात्रा में नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद हुई थीं। गाजियाबाद में इसकी सप्लाई की आशंका को देखते हुए औषधि विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि दवा कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जाए और इस काम में दवा एसोसिएशन की भी मदद ली जाए।

कांवड़ शिविरों और भोजनालयों की रोज होगी जांच
कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम ने कांवड़ मार्गों, शिविरों, भोजनालयों, ढाबों और अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों की रोजाना जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आमजन के स्वास्थ्य और भोजन की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें