फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग, बिजली ने दिखाई बेरुखी

Sun, 15 May 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली परियोजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को 44 डिग्री तापमान रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली आंखें चुरा रही है। भीषण गर्मी के बीच जबरदस्त बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। गांव-देहात छोड़िए , नगर क्षेत्रों में भी जबरदस्त कटौती की जा रही है। एक तरफ तापमान रिकॉर्ड तोड़ रही है तो दूसरी तरफ बिजली की डिमांड भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को घरों के अंदर कर दिया। जैसे-जैसे समय बढ़ता चला गया, वैसे-वैसे लू के थपेड़ों से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तपिश से बचने को घरों में घुसे लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से बच्चे-बूढ़े बिलबिला उठे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें