फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल फैक्ट्री में लगी आग

Tue, 01 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
खल फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के महाराजा अग्रसेन स्कूल के निकट स्थित खल फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। सुबह फैक्ट्री मालिकों को घटना की जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवलपुरा निवासी चमनलाल और ललित कुमार की महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास किसान एग्रो के नाम से खल फैक्ट्री है। सोमवार रात किसी समय फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। मंगलवार सुबह फैक्ट्री में आग से धुआं निकलता हुआ देखा तो फैक्ट्री संचालकों को फोन पर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन फैक्ट्री में मशीन समेत काफी सामान जल गया था। फैक्ट्री संचालकों के मुताबिक आगजनी की इस घटना में करीब 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें