फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कंट्रोल यूनिट में लगी आग, दिनभर प्रभावित रही आपूर्ति

विज्ञापन
धरपा विद्युत उपकेंद्र पर आग लगने से जला केबल बॉक्स। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। धरपा गांव स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से केबल बॉक्स व कंट्रोल यूनिट में आग लग गई। हादसे में सभी उपकरण, मशीन, परिवर्तक और कंट्रोल पैनल जल गए। दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। आग लगने से बुलंदशहर देहात समेत खुर्जा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

एनएच-34 पर धरपा गांव में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र है, जहां से बुलंदशहर देहात, खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र, गांव और नगर क्षेत्र के सभी फीडरों पर बिजली की आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र से करीब 12 छोटे उपकेंद्र जुड़े हैं, जिनसे डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे ट्रांसमिशन लाइन में आग लग गई। आग केबल बॉक्स व कंट्रोल यूनिट में फैल गई। विद्युत कर्मी ने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर खुर्जा, शिकारपुर और बुलंदशहर से तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तीन गाड़ियां पहले आ गई थी। बाद में खुर्जा की गाड़ी को दोबारा बुलाकर आग बुझाने में लगाया गया। चार गाड़ियों पर करीब 30 से अधिक कर्मचारियों ने सुबह साढ़े आठ बजे तक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में उपकरण व तारों को बदलने में लंबा समय लग सकता है। दैनिक आवश्यकता के अनुसार उपभोक्ताओं को पलड़ा झाल बिजली घर से रोस्टर बनाकर शिफ्टों में बिजली दी रही है। उपभोक्ताओं से निगम का सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


आठ उपकेंद्र पर की वैकल्पिक व्यवस्था
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार 12 उपकेंद्रों पर आपूर्ति प्रभावित हुई है। आठ उपकेंद्र पर वैकल्पिक लाइन जोड़कर आपूर्ति शिफ्ट की गई है। मामन, चोला, गंगरौला, तेलियाघाट उपकेंद्र पर व्यवस्था नहीं होने के कारण 11 केवी बैकफीडिंग के द्वारा आंशिक आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। एक वैकल्पिक कंट्रोल पैनल लगाने का भी काम किया जा रहा है। मरम्मत कार्य में लगभग दस दिन का समय लगेगा। ऐसे में खुर्जा नगर के 31 वार्ड समेत। आसपास के 200 गांवों में समस्या रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें