सिकंदराबाद। नगर के दनकौर रोड पर अग्रसेन कॉलेज के पास बृहस्पतिवार शाम एक नीम के पेड़ में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सुबह के समय करीब पांच बजे फिर से पेड़ में आग लग गई। जिसे दमकल कर्मियों ने फिर से बुझाया। आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कार्यवाहक फायर स्टेशन इंचार्ज ओमपाल सिंह ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था और खोखला था। पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। संभवत लाइन की चिंगारी से पेड़ में आग लगी होगी। संवाद