फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झूलते एचटी लाइन के तार से बिस्कुट से भरे कंटेनर में लगी आग, सहचालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। नगर में अणुविहार कॉलोनी गेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े बिस्किट से भरे एक कंटेनर में आग लग गई। यह हादसा एचटी लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से हुआ। इस घटना में सहचालक बंटी (40 वर्ष) करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक इकरार और सहचालक बंटी दोनों नरौरा क्षेत्र के गांव पिलखना के निवासी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे चालक इकरार और सहचालक बंटी ने कंटेनर को पेट्रोल पंप के सामने रोका था। वे अपने गांव पिलखना जाने के लिए रुके थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही एचटी विद्युत लाइन के ढीले तार कंटेनर की बॉडी से छू गए। इससे कंटेनर के टायरों में अचानक आग लग गई। आग लगती देख बंटी ने कंटेनर के केबिन में चढ़ने का प्रयास किया। वह करंट की चपेट में आ गए। चालक इकरार ने डंडे की सहायता से बंटी को अलग किया। घायल बंटी को एनएपीएस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद पंप कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडरों से आग बुझाने का प्रयास किया। विद्युत कर्मियों को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। चालक ने कंटेनर को पेट्रोल पंप से हटाकर कुछ दूरी पर सुरक्षित खड़ा किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परमाणु ऊर्जा केंद्र के सीआईएसएफ अग्निशमन दल और डिबाई दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कंटेनर में भरे रिलायंस कंपनी के इंडिपेंडेंस बिस्किट के बॉक्स को निकट के एक मकान में सुरक्षित रखवाया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने झूलते तारों को ऊंचा करने के लिए पहले चार बार पोल लगाने का प्रयास किया गया था। हालांकि, कुछ लोगों के विरोध के चलते यह कार्य नहीं हो सका। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें