फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गांधी मार्ग समेत नगर की 12 कॉलोनियों में छह घंटे आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। गांधी मार्ग स्थित बाजार व 12 आवासीय कॉलोनियों में अलग-अलग कारणों से मंगलवार दोपहर को आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोग गर्मी में बेहाल हो गए। वहीं, घरों में पानी की किल्लत बनी रही।
विज्ञापन


गांधी मार्ग स्थित दुकानदार अनिल गर्ग ने बताया कि मंगलवार को ऊर्जा निगम की ओर से एरियल बंच केबल लगाई गई थी। इस वजह से दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक आपूर्ति बाधित रही। पूरे दिन बिजली कटौती रहने से बुरा हाल हो गया। इन्वर्टर बैटरी ठप हो गई। चमन विहार कॉलोनी निवासी हनी शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे से कॉलोनी में आपूर्ति ठप रही।
निगम के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि धरपा विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट था। इस वजह से शाम सात बजे तक सप्लाई बाधित रही। ऐसे में चमन विहार, सिद्धेश्वर मंदिर मार्ग, कालिंदी कुंज, प्रीत विहार, मुरारी नगर समेत 12 कॉलोनी में आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि धरपा विद्युत उपकेंद्र पर फॉल्ट के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। शाम को फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें