फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: फैक्टरी के ऑयल टैंक में लगी आग, मच गया हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Wed, 28 Oct 2026 02:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्लू डार्ट टेक्सटाइल फैक्टरी के ऑयल टैंक में बुधवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सिकंदराबाद से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए फोम की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह करीब 7:15 बजे दमकल विभाग को फैक्टरी के ऑयल टैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी, बुलंदशहर को भी इसकी जानकारी दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में दमकल कर्मियों ने फोम का प्रयोग करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैक्टरी के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें