पहासू के गांव सोही में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
पहासू। क्षेत्र के गांव सोही में 13वीं विशाल दंगल 2.51 लाख की कुश्ती बराबर पर छूटी। कुश्ती का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह ने फीता काटकर किया।
आयोजक संदीप राघव ने बताया कुश्ती दंगल में भाग लेने के लिए हरियाणा, राजस्थान, पंजाब सहित अनेकों जिलों के पहलवान भाग लेने पहुंचे। मनोज पहलवान ने बताया दंगल की फाइनल कुश्ती अंकित पहलवान मथुरा और कलुआ पहलवान जमालपुर नोएडा की दो लाख 51 हजार की हुई, जो बराबर में छूटी।
विक्रम जानू मथुरा और अजय गुर्जर सोहना की भी कुश्ती बराबर में छूटी। वहीं मौसम अली पंजाब ने एक लाख 51 हजार की कुश्ती जीती, जिन्होंने बादल पहलवान हरियाणा को हराया। मौके पर मनोज पहलवान, अमित पहलवान, धीरेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, अवधेश सिंह, अमित, राकेश पाठक, अनुज राघव, जीतू ठाकुर, विकास सोलंकी, आदि मौजूद रहे।