फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निलंबित राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। रामघाट थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग की जांच में निलंबित राशन डीलर के पास से भारी मात्रा में सरकारी खाद्यान्न गायब मिला था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश के बाद पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी महिला डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मनीष कुमार पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव रामपुर स्थित उचित दर दुकान की संचालिका सुनीता शर्मा की दुकान को बीते 23 फरवरी को अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया था। नियम के अनुसार दुकान का स्टॉक ग्राम सिलहारी के दूसरे डीलर को हस्तांतरित किया जाना था। जब पूर्ति विभाग की टीम स्टॉक का मिलान करने पहुंची, तो मौके पर भारी हेराफेरी मिली।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर केवल 56.50 क्विंटल बाजरा ही मिला, जबकि अभिलेखों के मुताबिक वहां गेहूं, चावल और चीनी का भंडार होना चाहिए था।
आरोप है कि महिला डीलर ने 83.60 क्विंटल गेहूं, 43.59 क्विंटल चावल, 26.44 क्विंटल बाजरा और 18 किलो चीनी का गबन कर उसे कालाबाजारी के जरिए ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं, फरवरी माह का राशन भी पात्रों को वितरित नहीं किया गया और जांच के दौरान कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें