जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने यूपीपीसीएल में सेवारत अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वर्ष 2021 में विवाह के दौरान 20 लाख रुपये नकद और लाखों के जेवरात दिए गए थे। इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। पीड़िता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पति ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया। खर्च मांगने पर पति ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पति कृष्ण कुमार कौशिक, ससुर अशोक कुमार, सास तारा देवी, ननद निशा और ननदोई देव शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।