फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीराबाद केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गेहूं क्रय केंद्र पर लगातार अनियमितताएं उजागर हो रही हैं। अब जहांगीराबाद स्थित क्रय केंद्र पर 688 खाली बोरी गायब करने, अधिक गेहूं तौलने और पूरे अभिलेख न रखने के आरोप में क्रय केंद्र प्रभारी को दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के आदेश जारी हो गए हैं। यह आदेश एडीएम वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्रा ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि 12 जून को जहांगीराबाद स्थित क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर 688 खाली बोरे गायब मिले। जांच में पता चला कि क्रय केंद्र प्रभारी ने इन बोरों को अपने निजी काम में ले लिया। इसके अलावा किसानों से खरीदे गए गेहूं की तौल करवाई। तौल के दौरान निर्धारित तौल से किसी बोरे में 50.950 किलो, 51.120 किलो, 50.390 किलो, 50.410 किलो और किसी में 50.420 किलो गेहूं निकला। इस तरह से क्रय केंद्र प्रभारी ने अधिक गेहूं तौलकर किसानों का शोषण किया है। इसके साथ ही क्रय केंद्र पर अभी तक खरीदे गए गेहूं से संबंधित पूरे अभिलेख भी नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को बनाकर दी गई थी। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने क्रय केंद्र प्रभारी सुवेंद्र कुमार को दोषी ठहराते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताय कि एडीएम वित्त एवं राजस्व के आदेश मिलने पर उक्त क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दो क्रय केंद्र प्रभारी और एक सहायक पर भी कुछ इसी तरह के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें