इंटर कॉलेज कनौना में कक्ष निरीक्षक की मौजूदगी में चल रही नकल पर प्रिंसिपल ने केंद्र व्यवस्थापक की बजाए कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बताया जा रहा है कि केंद्र व्यवस्थापक को बचाने के लिए डीआईओएस ने खेल किया है।
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र देव को शिकायत मिली थी कि इंटर कॉलेज कनौना में नकल चल रही है। पांच मार्च को इंटर जीव विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र के पेपर की परीक्षा के दौरान डीआईओएस ने छापा मारा था।
इस दौरान कक्ष नंबर दो में निरीक्षक जय सिंह से ही संबंधी प्रश्नपत्र के उत्तर की पर्ची पकड़ी गई थी। जब यह समाचार सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तो अफसर हरकत में आएऔर प्रिंसिपल को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए। हालांकि इसमें भी डीआईओएस ने खेल कर दिया।