फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाले में कूड़ा डाला तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। यदि आप नाले में कूड़ा डालते हैं तो सावधान हो जाएं। अब पालिका नालों में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करेगी। सफाईकर्मी को ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोग अपने घरों की सफाई करने के बाद घर के कूड़े को पालिका की डस्टबीन, गाड़ी में डालने के बजाए घर से आगे होकर गुजर रहे नाले में डाल देते हैं। कूड़े के नाले में जमा होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो जाती है और नालों के ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव की समस्या हो जाती है। सफाईकर्मियों को नालों की प्रतिदिन सफाई करने और नालों में कूड़ा डालने वाले लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। नाले में कूड़ा डालते पकड़े जाने पर पहली बार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार एक हजार का जुर्माना तीसरे बार पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें