फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले धन को सफेद बनाने में जुटी फाइनेंस कंपनियां

Wed, 23 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
काले धन को सफेद बनाने में मिनी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां जुट गई हैं। मिनी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक बंटा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि फाइनेंस कंपनियों के कर्ताधर्ता लोगों से कर्ज की धनराशि नई करेंसी नोट में मांग रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद में 40 से अधिक मिनी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियां हैं। फाइनेंस कंपनियां खासतौर पर गरीब और मध्यम तबके को छोटा कर्ज देती हैं। कर्ज मासिक और साप्ताहिक किश्तों के रुप में चुकाना होता है। नौ नवंबर से 500 और 1000 का नोट बंद होने के बाद जिन लोगों ने फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लिया था, वह अब पुरानी करेंसी नोट में कर्ज चुकाना चाहते हैं।

मगर फाइनेंस कंपनियां पुरानी करेंसी नोट (500-1000 का नोट) को स्वीकार नहीं कर रही है। स्टॉलमेंट में भी नया करेंसी नोट मांगा जा रहा है। पिछले दिनों महिलाओं ने कलक्ट्रेट में मिनी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। मगर फिर भी कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


एक्सपर्ट सुनील राय के मुताबिक यदि फाइनेंस कंपनियां पुराने 500 और 1000 के नोट लेंगी तो उनको रिकार्ड में दर्शाना पड़ेगा। नए नोट बाजार से मिलने पर किसी रिकार्ड में दिखाने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने डीएम से पिछले दिनों में जनपद में कारोबार कर रही मिनी और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की सूची मांगी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें