गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में मारामारी मची हुई है। आलम यह है कि राजधानी से लेकर अन्य ट्रेनों में 250 से लेकर 300 तक वेटिंग चल रहे हैं। इस समय सिर्फ लोगों को तत्काल का भरोसा है। ऐसे में तत्काल टिकट के लिए स्टेशन पर लोगों की लंबी लाइन देखी जा रही है। रेलवे विभाग की मानें तो 15 जुलाई तक यही स्थिती बनी रहेगी।
अब से लेकर करीब दो महीने तक ट्रेनों का सफर काफी मुश्किल हो गया है। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। एक माह पहले से ही ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर पूरब की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में 250 से लेकर 300 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में ट्रेनों में सफर के लिए मारामारी मची हुई है। इस समय यात्रियों को सिर्फ तत्काल टिकटों का ही भरोसा है। उसके लिए भी रोजाना स्टेशन पर लंबी लाइन लग रही है।